मिर्ज़ापुर नगर के टटहाई रोड के विद्युत पोल में अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटहाई रोड मंदिर के पास आज भोर 4 बजे एक विद्युत पोल में अचानक आग लग गई , आग लगते ही पोल के आसपास के रहने वाले मकान वालों में अफरा तफरी का माहौल बन गया , विद्युत पोल में लगे केबल धू-धू कर जलने लगे , साथ ही ब्लास्ट करने लगे , जिससे आग की चिंगारी काफी दूर तक जाने लगी , आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लोगो ने विद्युत विभाग को दिया , विद्युत विभाग द्वारा पावर सप्लाई स्टेशन से उस क्षेत्र की बिजली काटी गयी , तब जाकर धीरे-धीरे कर आग बुझने लगा , वैसे तो किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ , लेकिन जिस तरह से खम्बो के केबल में आग के साथ विस्फोट हो रहा था , लोग डर गए थे , उस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है , जिसको सही करने के लिए बिजली विभाग के लोग लगे हुये है ,