मिर्ज़ापुर नगर के इमामबाड़ा क्षेत्र के एक पुराने मकान में लगी आग फायरब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के नगर के इमामबाड़ा तिराहे के पास आज सुबह अचानक से क्षेत्र के लोगो ने एक पुराने मकान से धुआं निकलते देख हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया, लोगो ने तत्काल आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को देकर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया, तब तक मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा कर काबू पाया, बताया गया कि मकान करीब 100 साल पुराना है, आग लगने के चलते मकान पूरी तरह से जर्जर हो गया है ,