मिर्ज़ापुर नगरीय निकाय चुनाव में मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद सामान्य सीट
उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज नगर निगम , नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत आरक्षण सूची जारी कर दिया गया , जिसमे मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद सामान्य सीट बनी , नगर पालिका परिषद अहरौरा भी सामान्य , नगर पालिका परिषद चुनार पिछड़ा वर्ग , व नगर पंचायत कछवां भी पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित हुआ , नगरीय निकाय चुनाव की लिस्ट जारी होते ही छोटे बड़े राजनेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू कर दिया है ,