मिर्ज़ापुर धीरे धीरे गंगा उफनती बढ़ रही है आगे पौने पांच सेमी प्रति घंटे बढ़ने की हुई रफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद में धीरे धीरे गंगा नदी उफनती हुई आगे बढ़ रही है , आज दोपहर 12:00 बजे MCD से जारी आकड़ो के मुताबिक पौने पांच सेमी प्रति घंटे बढ़ती आगे बढ़ रही है गंगा नदी , लगातार गंगा नदी में पानी की रफ्तार को बढ़ता देख सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है , आज 20 जुलाई को जारी MCD आकड़ो के अनुसार गंगा नदी का 4.75 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है , दोपहर बारह बजे तक गंगा नदी का जलस्तर 68.94 मीटर पर दर्ज किया गया , जनपद में गंगा नदी का वार्निंग लेवल 76.724 मीटर है , तो वही खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है ,