मिर्ज़ापुर दूसरे दिन सेवा चयन आयोग के परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 6 पकड़े गए
मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, एवं ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 06 परीक्षार्थी को पकड़ा गया , जनपद के 18 स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनया गया था , प्रथम पाली में कुल 7800 परीक्षार्थियों में 3403 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 4397 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे , इसी प्रकार दूसरी पाली में कुल 7800 परीक्षार्थियों में 3272 उपस्थित रहे तो 4528 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक ने डेफोडिल परीक्षा केन्द्र का एवं अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला के द्वारा अनवरत परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण, जुबली इंटर कालेज, बसन्त इंटर कालेज व विन्नानी डिग्री कालेज में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे , प्रथम पाली में वर्धमान पब्लिक स्कूल एवं मिश्री लाल इंटर कालेज मवैया में दो परीक्षार्थी जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकडा गया , इसी प्रकार द्वितीय पाली में बसन्त लाल कालेज में दो परीक्षार्थी, डेफोडिल पब्लिक स्कूल में एक, ए0एस0 जुबली कालेज में एक, इस प्रकार दोनो पालिया में कुल 06 छात्रों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया , पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई की गयी ,