मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय में निष्पादन मामले के निस्तारण के लिए 22 जनवरी को लगेगा लोक अदालत
मिर्ज़ापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद के दीवानी न्यायालय में मामले के निस्तारण के लिए आगामी 22 जनवरी को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है , उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्यायमूर्ति , कार्यपालक अध्यक्ष , उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल की अध्यक्षता में न्यायालयों में लम्बित आर्बीट्रेशन निष्पादन वादो के निस्तारण के लिए , दिनांक 22 जनवरी 2023 को समय पूर्वान्ह 10.30 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा , उक्त विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश ने सभी अपर जनपद न्यायाधीशगण एवं फाइनेन्स कम्पनियों के अधिवक्तागण की आवश्यक बैठके कर उन्हें निर्देशित किए कि न्यायालयों में लम्बित आर्बीट्रेशन निष्पादन (Execution of Arbitration Matters ) मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में चिन्हित कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें , जनपद न्यायाधीश ने यह भी बताया कि विशेष लोक अदालत में
मुकदमों का निस्तारण कराने से वादकारी के मुकदमें में लगा न्यायालय शुल्क वापस मिल जाता है , किसी भी पक्षकार को दण्डित नहीं किया जाता है , लोक अदालत द्वारा पक्षकारों
को न्याय आसानी से मिल जाता है और लोक अदालत का अवार्ड निर्णय अंतिम होता है , जिसके खिलाफ किसी न्यायालय में अपील नहीं होती है इसलिए पक्षकार व्यक्तिगत तौर पर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपने अपने मुकदमों को अविलम्ब निस्तारण के लिए पंजीकृत करा सकता है , बैठक में विशेष न्यायाधीश एस.सी.एस.टी एक्ट बलजोर सिंह , विशेष न्यायाधीश ई. सी.एक्ट जितेन्द्र मिश्रा , विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सन्तोष कुमार त्रिपाठी , अपर जिला जज पंचम चन्द्रशेखर मिश्रा , अपर जिला जज अति० पॉक्सो एक्ट तालेवर सिंह , अपर जिला जज एफ.टी.सी. सचिव लाल बाबू यादव तथा कई अधिवक्ता मौजूद रहे ,