मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय परिसर में 09 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में 09 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा , जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण न्यायालय, बाह्य न्यायालय चुनार, बाह्य न्यायालय मड़िहान एवं सभी चारो तहसीलों के प्रागंण में आयोजित किया जायेगा , उन्होने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, राजस्व विभागों के समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण नोडल एवं बैंको के वरिष्ठ अधिकारीगणों की बैठक आहूत करने और राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिये और सभी विभागो के अधिकारीगण व नोडल अधिकारीगण से अपेक्षा करते है कि प्रत्येक विभागों में लम्बित मुकदमों मामलों प्रकरणों को अथवा बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे , ताकि ज्यादा से ज्यादा वादकारियों एवं बकायेदारों को लाभान्वित करेंगे , उन्होने यह भी बताया कि विगत माह में आयोजित हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए मुकदमों के परिप्रेक्ष 09 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुकदमों एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जायेगा ,