मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय के प्रागंण में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व कर्मचारियो ने मताधिकार की लिया शपथ
मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, डीबीए अध्यक्ष / सचिव समेत समस्त अधिवक्ता तथा समस्त तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मार्यादा को बनाए रखेंगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेगें राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाया, उन्होने कहा कि सभी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें और अपने आस पास पड़ोस को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हे प्रेरित करेगें ,