मिर्ज़ापुर दीपनगर बाजार की दुकानों में लगे आग की दुखद घटना सुनकर सुबह ही पहुंच गए मड़िहान विधायक
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के दीपनगर बाजार में सात दुकानों में लगे आग को लेकर स्थानीय दुकानदार धरने पर बैठकर सड़क जाम कर दिया, दुःखद घटना की जानकारी होते ही सुबह ही मौके पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पहुंचकर जली दुकानो को देखा, और दुकानदारों को इंसाफ को दिलाने का भरोसा दिया, मड़िहान विधायक ने भी आग लगने की परिस्थितियों को दुकानदार से सुनने के बाद अज्ञात लोगों पर जांच के बाद दुकानों में आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा दिलाते हुए , घटनास्थल पर संतनगर पुलिस व मड़िहान तहसील एसडीएम को बुलाकर विधायक जी ने एसडीएम मड़िहान को निर्देश दिया कि उक्त दुकानो की जांच कर सभी दुकानदारो को उचित मुआवजा दिलाया जाए , साथ ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दुकानदारों से कहा कि इस संकट के घड़ी मे हम सभी दुकानदार भाइयो के साथ खड़े है। और शासन से आपकी भरपूर मदद कराई जाएगी, इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़िहान एवं तहसीलदार मड़िहान एवं थानाध्यक्ष संत नगर, मनीष सिंह जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम दुकानदार मौजूद रहे , मड़िहान विधायक ने दुकानदारों को समझाकर जाम भी खुलवाया ,