मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास बाइक और ट्रक ने टक्कर चार युवकों की दर्दनाक मौत
मिर्जापुर में थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास सोमवार की रात लगभग आठ बजे ट्रक और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बुलेट सवार 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई , चारों युवक एक ही बुलेट से पर सवार होकर तफरी के लिए मिर्ज़ापुर रीवा हाइवे पर निकले थे , सामने से आ रही ट्रक से बाइक टकरा गयी, मौके पर ही 2 युवकों ने मौत हो गई , 2 युवकों को अस्पताल भेजा गया। जहा डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया , इस दुर्घटना में बाइक सवार चारो युवक की मौत हो गयी,