मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र में जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा सात जुआरी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर मड़िहान के थाना सन्तनगर क्षेत्र में आज पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापामार कर जीत-हार की बाजी लगते सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया , मौके से 4000 नगद रुपया 04 मोटरसाइकिल और 06 मोबाइल के साथ ताश के पत्ते बरामद किया , क्षेत्र में चल रहे जुआ के अड्डे के बारे में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसको पकड़ने के लिए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना सन्तनगर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 07 जुआरियों को धरदबोचा 1.अमजद, 2.राजेश, 3.कमलेश, 4.मुन्नीलाल, 5.तशौवर, 6.भानू प्रताप सिंह, 7.भाईलाल कोल को गिरफ्तार किया गया , जुआरियों की जामातलाशी से ₹ 1350- नगद, मालफड़ से ₹ 2650/-,04 मोटरसाइकिल, 06 मोबाइल फोन व 52 ताश के पत्ते बरामद किया गया , पुलिस ने धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,