मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के पटेहरा में गर्भवती विवाहिता ने फांसी लगाई मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारने का लगाया आरोप
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के पटेहरा में आज एक गर्भवती विवाहिता ने घर मे फांसी लगा कर जान दे दिया, सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरा न होने पर दहेज के लिए विवाहिता को मारने का आरोप लगाया है, हम आपको बता दे कि थाना संतनगर क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में आज एक गर्भवती विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनीं जान दे दिया, महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन रिंकी को ये सभी लोग मारते पीटते थे, साथ ही दहेज की मांग करते थे , मौके पर पहुंची थाना संतनगर पुलिस ने मायके वालों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही को पूरा किया ,