मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ से फरार चल रहे तीन शातिर गैंगेस्टर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे तीन शातिर गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा , अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस बल ने 31 मई को पंजीकृत धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप गैंगेस्टर एक्ट के फरार चल रहे , 1.सुग्रीव कोल पुत्र अयोध्या कोल निवासी चौखडा थाना राजगढ़ , 2.पप्पू यादव पुत्र बडक यादव , 3.सुकालू यादव उर्फ सूरेश पुत्र रामचन्द्र उर्फ पग्गल यादव निवासीगण चौखडा पहाडी थाना राजगढ को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा कर जेल भेजा गया ,