मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पर न्यायालय के आदेश पर 05 हजार लीटर से ज्यादा की कच्ची देशी शराब नष्ट हुआ
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पर आज न्यायालय के आदेश पर 292 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित 5221.2 लीटर कच्ची देशी शराब को जेसीबी से गढढा खोड़वाकर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के प्रभारी-संजीव कुमार, एसडीएम न्यायिक चुनार, आबकारी निरीक्षक राहुल कुमार क्षेत्र-4 की उपस्थिति में नष्ट किया गया, थाना मड़िहान पर विगत वर्ष-2017 से वर्ष-2023 तक आबकारी अधिनियम से संबंधित पंजीकृत कुल 292 मुकदमों में बरामद 5221.2 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुआ था, जिसे न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण के आदेश दिए जाने के उपरान्त आज जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के सामने नष्ट किया गया ,