मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 4 साल के मासूम को नोच कर किया घायल
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपत्ति मझियार गांव में आवारा कुत्तों ने एक 4 साल के मासूम बच्चे के ऊपर हमला कर उसे नोच नोच कर घायल कर दिया , घायल बच्चे को लेकर परिजन इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लेकर पहुचे , जहा डॉक्टरों द्वारा बच्चे का इलाज किया जा रहा है , स्थानीय लोगो ने बताया कि धन्नीपत्ति मझियार गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है क्षेत्र में कई पागल आवारा कुत्ता घूम रहे है , उसी में से एक पागल कुत्ते ने 4 साल के मासूम बच्चे को दौड़ाकर जगह जगह काटकर नोच लिया है , हम लोग उसे लेकर जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर आये है ,