मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र से पुलिस ने दहेज हत्या मामले में आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार पर 13 दिसम्बर को फूलचन्द्र सिंह पुत्र स्व0 सुक्खू सिंह भभुआर थाना अदलहाट के रहने वाले ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने व विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर देने सम्बन्ध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना चुनार पर पुलिस ने धारा 85,80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर लिया था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से 1.अनिल कुमार पटेल पुत्र शिवधनी पटेल, 2.शिवधनी पटेल पुत्र स्व0 शंकर सिंह निवासी ममोलापुर नैपुरवां थाना चुनार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया ,