मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के ग्राम श्रीपट्टी के पास दो बाइको की टक्कर में दोनो बाइक सवार की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के ग्राम श्रीपट्टी के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में दोनो बाइक सवार की मौत हो गयी, मिली जानकारी के अनुसार आकाश यादव पुत्र गुड्डू यादव निवासी तिलठी थाना चील्ह उम्र करीब 19 वर्ष अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था, सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार शहजाद अली पुत्र जलालुद्दीन निवासी देवनाथपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र करीब 32 वर्ष आपस में टकरा गये जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये, सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना प्रभारी चील्ह मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पातल भेजवाया, जहां डॉक्टरों नें आकाश व शहजाद दोनों को मृत घोषित कर दिया, थाना चील्ह पुलिस की सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गये थे, पुलिस द्वारा दोनो मृतकों के शव को कब्जें में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,