मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भोड़सर में पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक से पचासों बोरी दाल चोरी
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चौकी करनपुर भोड़सर स्थित सिटी आटोफिल पेट्रोल पंप पर बीती रात ट्रक ड्राइवर अपनी ट्रक को पेट्रोल पम्प पर अंदर साइड खड़ी करके अपने घर चितावनपुर में सोने चला गया था, जब वह वापस रात को करीब तीन बजे अपनी ट्रक पर आया तो देखा कि ट्रक से चोरो द्वारा करीब पचासों बोरी दाल चोरी कर लिया गया, मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर द्वारा बताया गया कि हमे बनारस जाना था, बुद्धवार की सुबह हम अपनी ट्रक को सिटी आटोफिल पेट्रोल पम्प पर अन्दर साइड खड़ी करके रात को सोने के लिए अपने घर चितावनपुर चले गए थे, रात करीब तीन बजे जब हम वापस ट्रक पर आये तो देखने को मिला कि हमारी ट्रक से पचासों बोरा दाल गायब है , जिसके सम्बन्ध में हमने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चौकी करनपुर में तहरीर दिया है ,