मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में महिला से लूट करने वाले तीनो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे कैश सहित सारा सामान बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के छोटी बसही लोहिया तालाब में एक महिला से दो मोटरसाइकिल सवार उसका बैग लूट कर फरार हो गए थे, आज पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट गए कैश सहित सारे सामान व लूट की घटना में इस्तेमाल दोनो मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लुटेरों को जेल भेज दिया, मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के छोटी बसही लोहिया तालाब की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी सुनेन्द्र कुमार का बैग पिछले दिनों दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार छीनकर भाग गए थे, जिसके सम्बन्ध में महिला द्वारा सम्बन्धित थेन पर तहरीर दिया था, पुलिस ने धारा 356 भादवि पंजीकृत कर लुटेरों की तलाश में जुट गई थी, आज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर लूट में शामिल 1. शिवम कन्नौजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया निवासी लंका पहाड़ी काशी राम आवास थाना कोतवाली देहात, 2. विकास पुत्र घनश्याम निवासी भैसहिया टोला थाना कोतवाली कटरा व 3. रोहित कुमार गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद निवासी भैसहिया टोला थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का 7 हजार रूपया, सहित सारा सामान व घटना में इस्तेमाल दोनो मोटर साइकिल व एक देशी तमंचा कारतूस बरामद करते हुए, धारा 392, 34,120बी, 411 भादवि व 3/25 आयुध एक्ट में कार्यवाही करते हुए तीनो को जेल भेजा ,