मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के भैसहिया टोला से पुलिस ने दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार बीते 13 को श्याम लाल पुत्र स्व0 सेवालाल निवासी देवपुरवां थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्ज़ापुर द्वारा अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर देने के सम्बन्ध नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध तहरीर दिया था, जिसके आधार पर थाना कोतवाली कटरा पर धारा 498ए, 302,34 भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर आज पुलिस कार्यवाही करते हुए, नामजद अभियुक्त अनिल कन्नौजिया पुत्र भरत कन्नौजिया निवासी भैसहिया टोला थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,