मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के लोहन्दी से 20 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के लोहन्दी के पास मोटरसाइकिल सवार एक हेरोइन तस्कर को पुलिस ने 20 लाख मूल्य की 110.08 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के लोहदी रोड़ चोरवाबारी के पास से मोटर साइकिल सवार अभियुक्त जय प्रकाश मौर्या पुत्र फुलचन्द्र मौर्या निवासी चोरवा बारी थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये, व हेरोईन बिक्री की राशि 6820 रूपये, 03 मोबाइल फोन बरामद किया गया, पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेजा गया, घटना मे बरामद मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AF 3772 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी ,