मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुहकूचवां में अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार को मेरी टक्कर दो की मौत एक घायल
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के भरूहना चौकी मुहकूचवां में तेज रफ्तार अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, दर्घटना में बाइक सवार महिला व उसकी भतीजी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, घटना आज शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे के आस पास की है, तेज रफ्तार अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर बाइक से जिला अस्पताल आ रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला व उसकी भतीजी के ऊपर टैंकर चढ़ गया, दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, स्थानीय लोगो ने परिजनों के साथ मिलकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की फोर्स व एएसपी सिटी नितेश सिंह व पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गये, पुलिस ने लोगो को समझाते हुए जाम को समाप्त कराया, दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,