मिर्ज़ापुर थाना कछवा व कटरा कोतवाली क्षेत्र से फरार दो वारण्टी गिरफ्तार नौ थाने पर 24 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर थाना कछवा व थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र से फरार चल रहे दो वारण्टी को उनके घर से गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में जनपद के नौ थाने पर 24 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली शहर में 03, थाना चिल्ह में 01, थाना कछवां में 10, थाना अदलहाट में 02, थाना जमालपुर में 01, थाना लालगंज में 03, थाना हलिया में 01, थाना ड्रमण्डगंज में 02, थाना राजगढ़ में 01 कुल 24 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया गया ,