मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के नारायणपुर में नशे में धुत मैजिक चालक ने माँ बेटे को मारी टक्कर दोनो की मौत
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के नारायणपुर में नशे में धुत मैजिक चालक ने सड़क के किनारे जा रहे माँ बेटे को जोरदार टक्कर मार दिया, इस दुर्घटना में माँ बेटे दोनो की मौत हो गयी , घटना के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया, मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते देर रात्री थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम नारायणपुर की रहने वाली सीता देवी पत्नी बनारसी उम्र करीब 35 वर्ष व शशिकांत पुत्र बनारसी उम्र करीब 05 वर्ष अपने पति व पुत्र के साथ झाड़-फूक कराकर पैदल अपने घर जा रही थी कि ग्राम नारायणपुर के पास टाटा मैजिक वाहन संख्या UP 63 T 6271 ने माँ, बेटे दोनो को धक्का मार दिया, बताया गया कि मैजिक चालक नशे में धुत था, धक्का लगने से सीता देवी व पुत्र शशिकांत को गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व प्रभारी थाना कछवां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों द्वारा सीता देवी व शशिकांत दोनो को मृत घोषित कर दिया, पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जें में लेकर आगे की कार्यवाही की गयी,