मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में आगे चल रही ट्रक में पीछे से दूसरी ट्रक की हुई टक्कर घायल ड्राइवर घंटो केबिन में फंसा रहा
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में आगे चल रही ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिसमे पीछे वाली ट्रक का ड्राइवर की केबिन में फंस गया और तड़पता रहा, मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत शर्मा मोड़ रोड पर बने ब्रेकर पर एक ट्रक जैसे ही धीमा किया कि पीछे आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया , जिससे ट्रक ड्राइवर राजेश पुत्र अज्ञात निवासी हेवती थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ट्रक के केबिन में फंस गया, सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर राजेश को ट्रक के केबिन से बाहर निकलवाकर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरान्त चिकित्सकों द्वारा ड्राइवर को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया , थाना अदलहाट पुलिस द्वारा घायल ड्राइवर के परिवार को पुलिस द्वारा सूचना दे दिया गया,