मिर्ज़ापुर तेज रफ्तार से जा रही मालगाड़ी दो भाग में होने से मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी रेलवे क्रासिंग के थोड़ा आगे हयातनगर में तेज रफ्तार से प्रयागराज की तरफ से चुनार की ओर जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी दो भाग में होने से हड़कम्प मच गया , राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ , समय रहते ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ से ट्रेन को रोक लिया गया , ड्राइवर और गार्ड दोनो लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को आपस मे जोड़ आगे के लिए रवाना हुए , पूरा मामला थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी रेलवे क्रासिंग के थोड़ा आगे हयातनगर के पास का है , ट्रेन प्रयागराज की तरफ से चुनार की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी , इस मामले में रेलवे का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से बचते नजर आए ,