मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा , मिली जानकारी के अनुसार थाना ड्रमण्डगंज के उप-निरीक्षक भरत राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मोबिन अंसारी उर्फ अली हुसैन पुत्र स्व0 जहीद अंसारी निवासी महुगढ़ छतरिहा थाना हलिया के तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए युवक को जेल भेज दिया ,