मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव छुपाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र में 28 अगस्त को एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाकर उसकी हत्या कर उसके शव को छुपाने के आरोप में पुलिस ने आज तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा , मामला थाना ड्रमण्डंगज पर 28 अगस्त का है जब एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री को भगा ले जाने के सम्बन्ध में अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था , थाना ड्रमण्डगंज पुलिस इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्य के आधार पर आज तीन लोग 1. बसन्त लाल पुत्र रामकिशुन निवासी मलीपुर नोगवा थाना ड्रमण्डगंज, 2. राजेश कुमार पुत्र शियाराम व 3. पूजा देवी पत्नी राजेन्द्र निवासीगण ग्राम चक भैसोड़ा महुगढ़ी थाना ड्रमण्डगंज को गिरफ्तार किया , गिरफ्तार लोगो ने पुलिस के पुछने पर बताये कि नाबालिक को बहला फुसला कर हम लोग ले जाकर भैसोड जेर की पहाड़ी के जंगल में हत्या कर शव छुपा दिया था , गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 302,201,120बी में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा कर जेल भेज दिया ,