मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज क्षेत्र में नाबालिकी लड़की को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र में नाबालिकी लड़की को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के रहने एक व्यक्ति ने बीते 16 जून को नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी , जिसके आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाही करते हुए, लड़की को पूर्व में बरामद कर धारा 363, 376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट में आरोपी धनन्जय पुत्र राजेन्द्र निवासी पाण्डेयपुर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजा ,