मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज क्षेत्र में कांवरियों के झुलसने की खबर लगते ही आलाधिकारी पहुचे मौके पर
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के रतेह चौराह बबुरा खुर्द के बीच सड़क किनारे से गुजरे बिजली के हाई टेंशन तार में बस टच होने की खबर लगते ही जनपद के आलाधिकारी मौके पर पहुच झुलसे कांवरियों का हाल जाना , अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया की ड्रमंडग़ंज के रतेह चौराह और बबुरा खुर्द के बीच सड़क के किनारे बिजली के तार से बस नम्बर यूपी53 एफटी5637 की केबिन से संपर्कित हो गयी , जिससे बस में सवार कुल 55 यात्रियों दर्शनार्थियों में से बस चालक सहित 06 दर्शनार्थियों को विद्युत आघात लगा , सूचना मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारी व थाना ड्रमण्डगंज पुलिस बल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से करंट की चपेट में आने वाले कावड़ियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले जाया गया , चिकित्सकों द्वारा स्थित सामान्य बतायी गयी है , करंट की चपेट में 06 दर्शनार्थि यात्री जो आये है , उनमे ,1.रंजना पत्नी सोमदत्त निवासिनी महुगढ़ी थाना ड्रमण्डगंज उम्र करीब-35 वर्ष , 2.शिर्मला पत्नी सुखनाथ निवासिनी रतेह थाना ड्रमण्डगंज उम्र करीब-45 वर्ष , 3.अंजली पत्नी मनोज निवासिनी करनपुर थाना हलिया उम्र करीब-30 वर्ष , 4.माहेश्वरी तिवारी पुत्र अवध नारायण निवासी मड़वा धनावल थाना हलिया उम्र करीब-40 वर्ष , 5.रामरती पत्नी सुरेश निवासिनी बदौवा जनपद प्रयागराज उम्र करीब-30 वर्ष , 6.कमल नारायण(बस चालक) पुत्र सीताराम निवासी महाखेड़ा जनपद रायबरेली उम्र करीब-50 वर्ष बिजली की चपेट में आने से झुलस गए है , जिनका इलाज किया जा रहा है , सभी की स्थिति सामान्य है ,