मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज हादसे के बाद जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर उठे सवाल के बाद पीड़ित के यहाँ पहुँचने की लगी लाइन
मिर्ज़ापुर के ड्रमंडगंज घाटी पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कुल 12 लोगो की जलकर दर्दनाक मौत में बोलेरो में सवार जिगना क्षेत्र के रहने वाले सबसे ज्यादा लोग दुर्घटना में अपनी जान गंवाए थे, जिसमे महिला, व छोटे बच्चे भी शामिल रहे, इतनी बड़ी घटना के बाद जहा जनप्रतिनिधियों को पीड़ित के यहाँ पहुंचकर संवेदना प्रकट करनी चाहिए थी, वही लोग एक मंत्री जी का बर्थ-डे मनाने व फ़ोटो शूट कराने में व्यस्त थे, नेताओ की संवेदनहीनता को लेकर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जब सवाल उठने लगे, तो धड़ाधड़ नेताओ जनप्रतिनिधियों का पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, हर कोई अपनी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचने लगे, जनपद के मंत्री दम्पत्ति जिनका इतनी बड़ी घटना पर एक ट्वीट नही आया था, आज उनका भी प्रोटोकॉल आ गया, कि पीड़ित परिजन से मिलने जाएंगी ,