मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान मोड़ पर नारियल लदा ट्रक 50 फिट नीचे खाई में पलटा
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के खतरनाक घाटी बड़का घुमान मोड़ पर आज सुबह नारियल लादकर जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह वह सीधा घाटी से पलटते हुए 50 फीट नीचे खाई में चला गया , मिली जानकारी के अनुसार ट्रक के चालक व खलासी इस बड़ी दुर्घटना में बाल बाल बच गए, दोनो घायल हो गए , सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक व खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा , हम आपको बता दे कि मिर्ज़ापुर से रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान मोड़ के पास आये दिन ट्रक का ब्रेक होने की वजह से ट्रक पलट जाया करता है , आज सुबह नारियल लादकर जा रहे ट्रक का भी ब्रेक फेल होने की वजह से पलट कर 50 फीट नीचे खाई में चला गया , बताया गया कि ट्रक तमिलनाडु से नारियल लादकर बिहार के आरा जिला जा रहा था, की ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान मोड़ पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, और 50 फिट नीचे खाई में पलटता हुआ चला गया ,