मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत दवा कराने का भी नहीं मिला मौका
मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट ग्राम पंचायत के ड्रमंडगंज बाजार निवासी फूलचंद केशरी उम्र करीब 59 बीती रात लगभग ग्यारह बजे ठंड लगने से अचानक मौत हो गयी , बताया गया कि फूलचंद केशरी भोजन करने के बाद सोने के लिये लेटे थे कि अचानक उनके पेट में दर्द उठा और कराहने लगे , आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और रात गस्त कर रही ड्रमंडगंज थाना की पुलिस भी पहुंच गयी , फूलचंद केशरी को आनन -फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज पहुंचाया गया , जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी , सूत्र बताते है कि फूलचंद हमेशा घूमने टहलने वाले व्यक्ति थे , तो वही परिजन कहते है कि दवा इलाज कराने का भी मौका नहीं मिला , मौत की क्या वजह है ये तो पीएम के बाद ही पता चलेगा ,