मिर्ज़ापुर टॉवरों से बैटरी चोरी करने वाले कबाड़ व्यवसायी सहित 06 चोर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद के मोबाइल टॉवरों में लगी बैटरी चोरी करने वाले एक बड़े चोरो के गैंग का पुलिस ने खुलासा करते हुए कबाड़ व्यवसायी सहित 06 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 बैटरी, व अन्य चोरी की बैटरी बिक्री कर जमा किये गए 23300 नगद के साथ चोरी की घटना मे इस्तेमाल एक मैजिक वाहन को बरामद किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सन्तनगर पर अजय कुमार गुप्ता इण्डस टॉवर के स्पार्टा सिक्योरिटी के सुपरवाइजर ने अज्ञात चोरो के विरुद्ध ग्राम पड़रिया खुर्द स्थित टॉवर से 24 बैटरी चोरी हो जाने के सम्बंध में मामला दर्ज कराया था , जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर 06 शातिर चोर सहित कबाड़ व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया , ये सभी दिन में रेकी कर रात में टॉवरों में लगी बैटरी की चोरी किया करते थे , इन लोगो ने पूर्व में घोरावल, मड़िहान व सन्तनगर थाना क्षेत्र से करीब 85 बैटरियों की चोरी कर चुके है , गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. राजू उर्फ छोटू पटेल उम्र करीब-20 वर्ष, 2. अनमोल मौर्या उम्र करीब-22 वर्ष, 3. हरेन्दर कुमार, उम्र करीब-24 वर्ष, 4. सूरज मौर्या, उम्र करीब-21 वर्ष, 5.ओम कुमार उर्फ बाबा/चिन्टू/पवन उम्र करीब-19 वर्ष, 6.राजेश उर्फ राजू (कबाड़ी) उम्र करीब-37 वर्ष के खिलाफ कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए सभी को जेल भेज दिया ,