मिर्ज़ापुर जेल के पीछे पावर हाउस में 5 mba ट्रांसफार्मर डैमेज होने के कारण आपूर्ति हुई बाधित
मिर्ज़ापुर जेल के पीछे पावर हाउस में आज सुबह अचानक 5 mba ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण जेल के पीछे पावर हाउस से सप्लाई होने वाली 11 KV डंकीनगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है , जिसको सुधार करने के लिए सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार सिंह अपने कर्मचारियो के साथ आयी खराबी को सुधारने का कार्य युद्ध स्तर पर करा रहे है , मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन से फ़ोनवार्ता के दौरान जेo ईo अमित कुमार सिंह ने बताया कि मेरे साथ सभी कर्मचारी सुबह से ही सब स्टेशन में आयी खराबी को सही करने का कार्य किया जा रहा है , सम्भव है कि लगभग 3 बजे तक पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आयी खराबी को सही कर 11 kv बिजली सप्लाई बहाल कर दिया जाएगा , कष्ट के लिये खेद है ,