मिर्ज़ापुर जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने लगाया बेईमानी का आरोप
मिर्ज़ापुर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के लिए नामांकन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने जिला सहकारी बैंक कलेक्ट्रेट में जाने के लिए रोक दिया गया , इसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के गेट नं0 5 पर पहुॅचकर जोरदार नारेबाजी की और नेताओं संग धरना पर बैठ गये , मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी के लोग तैनात रहे , घंटो जद्दोजहद के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गेट खोला गया और डायरेक्टर पद के प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह पटेल के अलावा आधा दर्जन लोगो ने अपना नामांकन दाखिल किया , समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के दबावं भाजपा अपना दल एस के लोग बेईमानी कराना चाहते है , इसलिए समाजवादी पार्टी के डायरेक्टर पद के प्रत्याशी से डर रहे है , उन्होने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है , धरना प्रदर्शन करने वालो में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सुनील सिंह पटेल, राजनरायन निराला कोल, बन्दना पटेल, कल्याण यादव, सतीश मिश्रा, पंकज पटेल, दिलीप गुप्ता, जमाल अहमद सहित तमाम और लोग शामिल रहे ,