मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला होमगार्ड कार्यालय का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आज जिला होमगार्ड कार्यालय का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला होमगार्ड कार्यालय के साफ सफाई का रख रखाव, होमगार्ड जवानों के ड्यूटी लगाने की प्रकिया, पटलवार रखी गयी फाइलो, स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया, इस दौरान जिला कमांडेड होमगार्ड ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निरीक्षण कराते हुये कार्यालय अभिलेख, होमगार्ड जवानो के ड्यूटी प्रकिया आदि के बारे में जानकारी दी, जिलाधिकारी ने होमगार्ड के जवानों का वेतन महीने की 02 तारीख तक भुगतान कर दिये जाने पर जिला कमाडेड होमगार्ड कमांडेंट विनोद कुमार सिंह को बधाई दी,