मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का किया समापन
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आज बीते एक माह से चल रहे यातायात नियमों के पालन सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम का जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में समापन किया गया , समापन के अवसर पर प्राचार्य डा. वीना सिंह सहित कॉलेज के विद्यार्थी व अध्यापकगण को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलायी गयी , पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के स्कूल , कॉलेजों सहित अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था , स्कूली छात्र व छात्राओं को पीपीटी पम्पलेट सहित विभिन्न माध्यमों से यातायात के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए यातायात नियमों व सुरक्षा के बारें में जानकारी दी गयी थी , यातायात जागरूकता कार्यक्रम के समापन में सहयोग प्रदान करने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ,