मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आज संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा संयुक्त रूप से आज सुबह जिला कारागार निरीक्षण करने पहुचे , जिला कारागार पर जनपद के दोनो आलाधिकारियों की गाड़ी पहुचते ही जेल कर्मियों में हड़कम्प मच गया , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जिला जेल के प्रभारी जेल अधीक्षक शिव प्रताप शुक्ल के साथ जेल में कैदियों की बैरक , भोजनालय , चिकित्सालय आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित को सुधार हेतु कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए , निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी , प्रभारी जेल अधीक्षक शिव प्रताप शुक्ल रहें उपस्थित ,