मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी विन्ध्य विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी प्रगति पर प्रोजेक्ट मैनेजर पर हुई नाराज
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन आज देवरी कला मड़िहान में निर्माणाधीन विन्ध्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची, निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि मैनपावर की संख्या बढ़ाते हुए अगले सप्ताह कार्य में प्रगति लाये, विश्वविद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कुल 07 स्थान पर तैयार किए जाएं, जिससे वर्षा का जल बर्बाद न हो साथ ही साथ तीन हेक्टेयर में विश्वविद्यालय के पास तालाब का निर्माण कराया जाए,