मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने हाईस्कूल व इण्टर परीक्षा के सम्बन्ध मे केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ किया बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने होने वाले हाईस्कूल व इण्टर मिडियट 2023 की परीक्षा के सम्बन्ध मे आज केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिया , एक प्राइवेट स्कूल के सभागार में सभी प्रधानाचार्यो केन्द्र व्यवस्थापको अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापको के साथ बैठक कर परीक्षा को सुचारू रूप से सफलता पूर्वक कराने का दिशा निर्देश दिया गया , जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुये कहा कि परीक्षा को सुचितापूर्ण, शान्तिपूर्ण, सुचारू रूप से सफलतापूर्वक सम्पादित कराना सभी केन्द्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यो का उत्तरदायित्व हैं , उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर सभी दरवाजों, खिड़कियों व अन्य फर्नीचर को दुरूस्त कराते हुये यह भी सुनिश्चित करायें कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष में सी0सी0टी0वी0 कैमरा चालू हालत में होना चाहियें , किसी भी विद्यालय के कक्ष में सी0सी0टी0वी0 कैमरा बन्द पाया जाता है तो सम्बन्धित केन्द्राध्यक्ष के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी , परीक्षा के दौरान भीड़ एकत्रित नही होने देना है , प्रवेश करने वाले बालिका परीक्षार्थियो की महिला अध्यापक के द्वारा केबिन कक्ष के अन्दर ही तलाशी ली जायेगी , पुलिस अधीक्षक ने प्रश्नपत्र उत्तर पुस्तिका ले जाने व ले आने तथा परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी , जनपद में कुल 118 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है ,