मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी त्यौहारो के मद्देनजर की बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विभिन्न त्यौहारो के मद्देनजर जिला स्तरीय पीस कमेटी बैठक की गयी , बैठक में पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे , जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जोे डीजे संचालक है वे सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चत करें , जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये सम्भा्रन्त नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया , साथ ही खराब सड़को को जुलूस से पहले ठीक कराया लिया जाय, साफ सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें , उन्होने कहा कि जिन स्थानो पर मूर्ति विसर्जन होना है वहां पर सम्बन्धित उप मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाए पहले से ही पुर्ण कराना सुनिश्चित करें ,