मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने किसानो की समस्या सुनने के लिये किसान दिवस का किया आयोजन
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की देखरेख में आज विकास भवन के आडिटोरियम सभागार कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया , तो वही भारतीय किसान यूनियन के प्रदीप सिंह पटेल ने अवगत कराया कि हर घर नल योजना के अन्तर्गत ग्राम जलालपुर माफी में सड़कों की खुदाई करके पाईप डाला गया है, जगह-जगह पाईप क्षतिग्रस्त हो गये है जिसकी वजह से पानी सड़कों/गलियों में भर जाता है, जिससे कि दो पहिया एवं चार पहिया के वाहनों को आने जाने में दिक्कत होती है, बताया गया कि जरगो बांध में दस फीट पानी है, कृषकों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए, साथ ही रबी की बुवाई के लिए पानी मिलेगा की नहीं अवगत कराया जाए, जिलाधिकारी को बताया गया कि समितियों पर डी0ए0पी0 खाद नहीं है, घरवासपुर पर ट्रांसफार्मर लगवाया जाए, कलकलिया नदी पर पुल बन्द करा दिया गया है उस पर बाईपास रोड बनवाया जाए, जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा उठायी गयी समस्याओं के बारे में आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कराया जायेगा,