मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने किसानों से किया अपील पराली दान दे जलाने पर लग सकता है जुर्माना
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किसानो से अपील करते हुए कहा कि वो पराली को गौशाला में दान दे दे , खेत मे जलाने पर लग सकता है जुर्माना जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के सभी सम्मानित कृषक बन्धुओं को अवगत कराते हुए कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है , जिससे श्वांस सम्बन्धित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है , साथ ही जलवायु के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है , जिसके कारण फसलों की वृद्धि एवं उत्पादन भी प्रभावित होती है , खेत में पाये जाने वाले सभी प्रकार के मित्र कीट मर जाने से खेत की उर्वरा शक्ति क्षीण हो जाती है , साथ ही मिट्टी की कार्बन भी जलकर नष्ट हो जाने से उस भूमि में कोई भी फसल उगाना एवं उत्पादन करना सम्भव नहीं होता है , इसलिए किसानों से अपील किया कि जो किसान भाई पराली गौशालाओं को दान देना चाहते है तो वह इस मोबाइल नम्बर पर 9984668598 सम्पर्क करके अवगत करा सकते है , वही उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय द्वारा बताया गया कि फसल अवशेष जलाने वाले दोषी व्यक्ति को राष्ट्रीय हरित अधिकरण आदेश के क्रम में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के लिए अर्थदण्ड की व्यवस्था की गयी है , जिसमे कृषि भूमि का क्षेत्रफल दो एकड़ से कम होने की दशा में 2500 रुपये अर्थदण्ड प्रति घटना , कृषि भूमि का क्षेत्रफल दो एकड़ से अधिक किन्तु 5 एकड़ तक होने की दशा में 5000 रुपये प्रति घटना , एवं कृषि भूमि का क्षेत्रफल 5 एकड़ से अधिक होने की दशा में 15000 प्रति घटना अर्थदण्ड निर्धारित किया गया है ,