मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया खुद भी यात्रा रैली में शामिल हुए, हर घर तिरंगा अभियान एवं हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा की भव्य रैली निकाली गई, तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित भारी संख्या में जन समुदाय, मीडिया बंधु एवं जिला पंचायत राज विभाग सहित अन्य विभागो के कर्मचारियों तथा अधिकारी गण हाथ में तिरंगा लेकर रैली में प्रतिभाग किया, तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट से चलकर रमईपट्टी चैराहा, पेट्रोल पम्प तिरहा सहित नगर के अनेक मार्गो पर निकालकर तिरंगा झण्डा व राष्ट्र प्रेम की भावना को सम्मान करने के दृष्टिगत लोगो को जागरूक किया गया, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी दिलाने में जिन महान विभूतियों ने अपने प्राणों की आहूति दी है उन्हें याद करने तथा उनके प्रति सम्मान दिलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाना तिरंगा यात्रा रैली का मुख्य उद्देश्य हैं, उन्होंने जनपद के सभी सम्मानित नागरिको से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों को इस राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में तिरंगे झण्डे को लगा कर राष्ट्र के गौरव में अपनी सहभागिता दे ,