मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने अपराधियो को सजा दिलाने के लिए सभी शासकीय अधिवक्ताओ के साथ बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी , बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल , अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति , ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन , सभी शासकीय अधिवक्तागण एवं जिला अभियोजन अधिकारी मौजूद रहें , जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शासकी अधिवक्ता पाक्सो एक्ट एवं गैंगेस्टर तथा महिला अपराधो के प्रति गम्भीर होकर प्राथमिकता के आधार पर दोषियो को सजा दिलाये , उन्होने कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसे सम्पर्क कर अवगत कराया जाय , ताकि मानिटरिंग सेल की बैठक में उसका निस्तारण कराया जा सकें , जिलाधिकारी द्वारा सभी मुकदमो की बिन्दुवार समीक्षा की गयी , उसे प्राथमिकमता के आधार पैरवी करते हुये निस्तारण के निर्देश दिया , जिलाधिकारी ने कहा कि गवाहो की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुये उपस्थित गवाहो का बयान अवश्य कराया जाय , ताकि उन्हे बार-बार दौड़ना न पड़ें , बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह मे निस्तारित वादो की संख्या तथा कितने में सजा दिलायी गयी कितने में रिहाई जमानत की कार्रवाई की गयी , पूरा विवरण सहित अगली बैठक में उपलब्ध कराया जाय , उन्होने कहा कि शासन स्तर पर वादो के निस्तारण की समीक्षा की जा रही है ,