मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने अधिकारियो संग मण्डलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मण्डलीय अस्पताल का भ्रमण कर निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान वहां पर बहुत अधिक गंदगी देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी, अस्पताल में बहुत सारे खराब बेड अव्यवस्थित मिले जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्राचार्य मेडिकल कालेज को निर्देशित किया कि नगर पालिका से सफाई कमिर्यो को बुलाकर तत्काल सफाई करायी जाय व जो बेड खाली पड़े है उन्हे नई बिल्डिंग में शिफ्ट कराते हुये उपयोग लाया जाय, केन्द्रीय पैथोलाजी पर लाइन में लगे मरीजो से भी वार्ता की, उन्होने कहा कि सैम्पल काउंटर और भी खुलवा दे ताकि मरीजो को कोई असुविधा न हो, जिलाधिकारी डेंगू वार्ड में निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजो के बेड पर मच्छरदानी नही होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल जिन बेडो पर मच्छरदानी नही लगी है उन पर मच्छरदानी लगवाना सुनिश्चित करें ,