मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी को किसानों ने किसान दिवस पर अपनी समस्याओं से कराया अवगत
मिर्ज़ापुर विकास भवन के सभागार मे आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से किसान दिवस पर जनपद के किसानों ने मिलकर अपनी तमाम समस्याओं से अवगत कराया , किसानों ने विद्युत विभाग के ऊपर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि शासन का आदेश है कि जले हुए ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदल दिया जाए , परंतु एक-एक हफ्ता 10, 20 दिन से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदल जा रहा है , तो वही लालगंज क्षेत्र के किसानों के लिए पानी की बहुत बड़ी समस्या है , जिसको देखते हुए मेजा जरगों प्रणाली को चलाने के लिए मेजा डैम में 166 मी का लेवल मेंटेन किया जाए , जिससे आने वाले समय जरगो प्रणाली को पानी मिल सके। , किसानों ने ऐसी तमाम समस्याओं से जिलाधिकारी अवगत कराते हुए बताया कि जनपद में औसत से कम वर्षा हुई है जिससे धान की खेती अति प्रभावित हुई है , खरीफ फसल के लिए खेतों में पानी नहीं होने से फसले सूख रही है बांधों में भी पर्याप्त पानी नहीं है जल जीवन मिशन के तहत पानी भी बांधों में रखना जरूरी है ऐसा सिंचाई विभाग के अधिकारी बता रहे हैं और अहरौरा बांध में सिंचाई के उपयोग के लिए 4 दिन के लिए पानी बचा है , NH 7 बरईपुर से जमालपुर संपर्क मार्ग डीएफसीसी आईएल द्वारा रेल परियोजना के लिऐ मिट्टी ले जाने की वजह से रोड पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है उसको बनवाया जाए ,