मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी और एसपी ने मशाल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनपद में ‘खेलो इण्डिया युनिवर्सिटी गेम्स 2022’ के मशाल रैली टार्च रिले को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया , मशाल रैली बीती रात्रि 20.00 बजे जनपद मिर्ज़ापुर में प्रवेश किया था , जिसमे विभिन्न खेलों के खिलाड़ी , युवक मंगल दल सदस्य, स्कॉउट गाइड सदस्य, योगा के सदस्य एवं एनसीसी के कैडेट तथा खेल संघों के पदाधिकारी एवं अधिकारी लोग मौजूद रहे , मशाल रैली पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड से रवाना होकर तहसील चौराहा से होते हुए राजकीय इण्टर कॉलेज पहुँचा मशाल रैली के साथ पुलिस लाइन से राजकीय इण्टर कॉलेज तक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल रास्ते मे तैनात किये गये थे , साथ ही चिकित्सा व्यवस्था के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गयी थी , उक्त मशाल रैली के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ,