मिर्ज़ापुर जिगना पुलिस ने नकली सोने की गिन्नी बेचने वाले को धरदबोचा
मिर्ज़ापुर थाना जिगना पुलिस ने आज नकली सोने की गिन्नी बेचने वाले गैंग के दूसरे सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , थाना जिगना पर बीते दिनों सूबेदार उर्फ भोथल पुत्र लक्ष्मीनारायण जो हरिहरपुर सरनी थाना ऊँच जनपद भदोही के रहने वाले ने नकली सोने की गिन्नी बेच कर उनसे 2.80 लाख की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध थाना जिगना में तहरीर दया था , पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में टीम गठित कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी व पीली धातु की गिन्नी बरामद किया था , मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना पुलिस ने दूसरे वांछित अभियुक्त चन्दन बिन्द पुत्र स्व0 हीरालाल बिन्द निवासी बघौरा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,